//सत्यम खरे//
बाजना/बड़ामलहरा(छतरपुर)। थाना बाजना के अंतर्गत ग्राम रमपुरा के पास एक कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम रमपुरा निवासी राजू अहिरवार उम्र 28 वर्ष अपनी मोटरसाईकिल एमपी-17 एमजी 9375 से बाजना से वापस लौट रहा था, तभी रास्ते में कार क्रमांक एमपी 09 सीजेड 6695 के चालक ने साईड से बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक राजू अहिरवा का पैर कार के नीचे आ गया और राजू अहिरवार घसिटता चला गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक घटना के बाद कार लेकर भागे, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना स्थल से तीन किलो मोटर दूर कार पंचर हो जाने से कार चालक सड़क पर ही गाड़ी को भाग खड़े हुए। लोगों ने बताया कि कार में करीब चार-पांच लोग बैठे हुए थे। घटना की जानकारी बाजना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार को जप्त कर लिया है। कार के नंबर के आधार पर पुलिस दुघर्टना करने वाले आरोपियों तक पहुंच सकेगी।