//मनीष सम्राट//
घुवारा(छतरपुर)। विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बहुजन समाज पार्टी की कार्यालय का उद्घाटन किया गया है जिसमें बिधानसभा के सैकड़ों लोगों ने एकत्रित होकर प्रत्यायसी का मनोबल बढ़ाया।
तथा दादा के वक्ता प्राणाली को देखते हुए लोगों के अंदर एक सूकुन मिला है इस बार बहुजन समाज पार्टी को सही उम्मीदवार को चुना है कार्यालय उध्दाटन के उपरांत के दौरान सर्वप्रथम संविधान निर्माता बाबा साहेबभीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की इस के बाद सभी अतिथियों ने अपने विचारों को लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि के रूप में दादा आखण्ड प्रताप यादव के साथ साथ पुष्पेंद्र सिंह जोन प्रभारी खजुराहो, सी.एस.बौध्द दमोह, राकेश आजाद पू. जोन प्रभारी ,जिला अध्यक्ष अमित लाल बौद्ध,वलिराम अहिरवार विधानसभा अध्यक्ष,रमेश अहिरवार नगर अध्यक्ष, पुष्पेंद्र, राहुल, लखन, के साथ विधानसभा के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
तथा इस बार दादा को विजय बनाने के लिए भरपूर सहयोग करने के लिए सभी लोगों ने समर्थन प्रास्तुत किया इसके बाद बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा दादा जी का तुलादान करके आभार व्यक्त किया।