//विवेक भास्कर//
नेटवर्क निवाडी। अचेत पीडित और लापरवाही के शिकार भूल भूलय्ये मोबाइल धारियों के पक्ष में इन दिनो मेहरबान पुलिस अधीक्षक श्रीमति वाहनी सिंह के निर्देशन में अनोखी पहल की जा रही है ।
जिसके चलते भले ही मोबाइलधारी रोजमर्रा की झंझटवाद में अपना मोबाईल खो देते हो या मोबाईल गुम हो जाता है ।
ऐसी स्थिति में गुम हुये मोबाईलो को खोज निकालने के लिये पुलिस अधीक्षक श्रीमति वाहनी सिंह ने अभियान चलाकर दर्जनों गुम मोबाईल प्राप्त कर आवेदको को सुपुर्द किये है ।
पुलिस अधीक्षक श्रीमति वाहनी सिंह ने जनता और मीडिया से सयुक्त अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी परिचित या अपरिचित व्यक्ति का मोबाईल किसी को भी गुम हो जाने पर मिलता है तो वह नैतिक आधार पर संबंधित थानो में गुम मोबाईल जमा करने की मेहरबानी करे
और यदि कोई व्यक्ति जाने अनजाने में गुम मोबाईल का विक्रय - क्रय करता है तो भी ऐसी स्थिति में संबंधित थाने को तत्काल सूचना दे ।
ताकि जिस व्यक्ति का मोबाईल खो गया है उसे पुलिस की मदद और माध्यम से मिल सके।
पुलिस अधीक्षक श्रीमति वाहनी सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा त्रिपाठी के निर्देशन में संचालित साईबर सेल टीम के प्रमुख सदस्य विशाल सोनी , राघवेंद्र मिश्रा एवं रविन्द्र यादव की इस कार्य में सफलता मिलने पर सर्वत्र सराहना की जा रही है।
गुम हुये मोबाईलो के आवेदको में प्रमुख रूप से अंजनी सोनकिया , महादेव गुप्ता , रामा अहिरवार , ज्ञानेन्द्र दुबे , विशाल नामदेव , जयप्रकाश सोनी , सतीश कुशवाहा , सौरभ , कमल कान्त वाल्मिकी , जितेन्द्र रजक , महेश बाबू , कौशल रामजीवन साहू , कामता प्रसाद और शैलेन्द्र सोनी को पुलिस अधीक्षक श्रीमति वाहनी सिंह ने गुम हुये मोबाइल सुपुर्द किये ।
अपने अपने मोबाईल पाकर प्रसन्न आवेदको ने पुलिस अधीक्षक श्रीमति वाहनी सिंह का आभार व्यक्त करते हुए नवदुर्गा महोत्सव के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी है।