Translate

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2020

निवाड़ी। नायब तहसीलदार कार्यालय तरीचर कला लम्बे अर्से से है बंद...जिला मुख्यालय से हो रहा संचालित।



//विवेक भास्कर//

नेटवर्क निवाडी। जिला मुख्यालय से करीबन 14 किलोमीटर दूरी पर स्थित तरीचर कला में नायब तहसीलदार कार्यालय उप तहसील लम्बे अरसे से बंद है ।

उक्त संबंध में स्थानीय बाशिंदो ने बताया की तरीचर कला में उप तहसील तो बना दी गयी है किन्तु यहा पर नायब तह सीलदार नियमित नही आने के कारण कार्यालय लम्बे अरसे से बंद पडा हुआ है ।

ज्यादातर नायब तहसीलदार और बाबू उप तहसील तरीचरकला में बैठना पसंद नही करते है ।

आरोप है कि यहां पर पदस्थ तात्कालीन नायब तहसीलदार तरीचरकला उप तहसील कोरोना काल से अधिकांश समय निवाडी मुख्यालय में बैठकर उप तहसील तरीचरकला  को संचालित करते रहे तथा यहा शासकीय लिपिक नही होने की बजह से लिपकीय कार्य के रूप में दिनेश कुमार नापित को यहां पदस्थ किया गया है ।

जो कि गैर सरकारी कर्मचारी की श्रेणी के अंतर्गत आता  है ।

उक्त कर्मचारी  टीकमगढ़ का निवासी है तथा आयदिन  टीकमगढ़ से  निवाडी आना जाना किया करता है ।

मुख्यालय पर नहीं रहने की बजह से आयदिन दिनेश नापित दोपहर के  बाद ही  ड्यूटी पर अधिकांश समय निवाडी मुख्यालय में ही देखे जाते  है ।

इनका रवैया हमेशा कार्यालीन विरोधी आपत्तिजनक  है ।

तथा तरीचरकला उप तहसील के शासकीय कार्य अधिकांश निवाडी तहसील मुख्यालय के एक कमरे में बैठकर संचालित किया  करते है ।

इनकी दोषपूर्ण क्रियाकलाप से असंतुष्टो ने पूर्व में भी तात्कालीन कलेक्टर श्री अक्षय सिंह जी से शिकायत की थी ।

किन्तु अधिकारियों की मिलीभगत के चलते आज भी समस्या जस की तस बनी हुयी है ।

तरीचरकला उप तहसील में नवागंतुक नायब तहसीलदार के रूप में नियुक्त किये गये अनिल शर्मा से अपेक्षा रखते हुए क्षेत्र वासियों को उम्मीद है कि लम्बे समय से अनियमित ताला बंद उप तहसील तरीचरकला अब नियमित समय पर खुलेगी तथा जरूरतमंदो के प्रकरणों का निराकरणो मे भी बिलम्ब नही होगा।

जिला कलेक्टर आशीष भार्गव का इस ओर ध्यान आपेक्षित  है।