//रूपेश जैन,सतीश रजक//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बकस्वाहा-बम्हौरी-दलपतपुर मार्ग का निर्माण कार्य चलने से कुछ हद तक परेशानी होना लाजमी ही है।
निर्माण कार्य चलने के कारण जगह की संकीर्णता हो जाती है. ऐसे में वाहन चालकों के लिए यह हिदायत है कि उन्हें मंद गति से संभलकर चलना होगा।
जानकारी के मुताबिक बकस्वाहा से बम्हौरी वाया नैनागिर मार्ग का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है अतः हाल ही में वह मार्ग भी अवरुद्ध है तथा निर्माण होने के कारण जगह संकीर्ण है. लेकिन तेज वाहन चालकों की लापरवाही किसी बड़े हादसे को जन्म दे सकती है अतः ऐसे में हमे जरूरत है तो संभलने की......
सड़क निर्माण का कार्य कर रही कंपनी श्री राम राजा कंस्ट्रक्शन के मैनेजर ने हमें बताया कि जगह संकीर्ण होने के कारण फिलहाल वाहन सावधानीपूर्वक एवं मंद गति से चलाए जाएं तो किसी हादसे का अंदेशा नहीं होगा।
तो वही बकस्वाहा बम्होरी मार्ग पर चलने वाली बसों के ऑपरेटरों ने हमें बताया कि हमारा सहयोग पूर्ण रूप से सड़क निर्माण कंपनी के साथ है।
तो वहीं लोगों की परेशानियों को जल्द हल करने वाले आदर्श प्रशासक श्री राहुल सिलाड़िया बिजावर अनुविभागीय अधिकारी ने इस संबंध में कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है. अतः आपके माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है तथा मैं स्वयं ही गतिसीमा का बोर्ड लगवाता हूँ एवं इसके संबंध में लेटर भी जारी करवाता हूं. जिससे किसी भी प्रकार की अनहोनी घटित ना हो।