//रूपेश जैन,शिवराम अठ्या//
बक्सवाहा(छतरपुर)। नगर के बाबूलाल श्रीवास्तव स्टेडियम मैं 30 मे अवसर पर लायंस क्लब के तत्वाधान में आज श्री श्री 1008 परम पूजनीय गुरुदेव श्री किशोर दास जी महाराज के कर कमलों द्वारा भव्य शुभारंभ किया गया टूर्नामेंट के संचालक देवी सिंह राजपूत द्वारा बताया गया कि गुरुदेव की परम कृपा एवं आशीर्वाद से लगातार तीसवां वर्ष के संस्करण में वार्ड नंबर 1 से 15 नंबर की टीमों एवं एक अध्यक्ष एकादश की टीमों के बीच मैच लीग पद्धति के आधार पर खेले जा रहे हैं आज का पहला मैच वार्ड नंबर 11 एवं वार्ड नंबर 7 के बीच खेला गया है वार्ड नंबर 7 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 12ओवर में 109 रन 6 विकेट के नुकसान पर बनाएं दिनेश कुमार ने सर्वाधिक 31 रन बनाए जवाब में वार्ड नंबर 11 की टीम निर्धारित ओवरों में केवल 78 रन ही बना सकी बार्ड 7की ओर से तुलसी रजक ने चार विकेट लिए और अपनी टीम के लिए मैन ऑफ द मैच रहे इस मैच में मुख्य अतिथि के रूप में वीरेंद्र असाटीजी जिला संचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संगठन एवं राजेश बिल्थरे जी राज किशोर तिवारी संदीप खरे नगर मंडल अध्यक्ष प्रशांत जैन ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया आज के दिन का दूसरा मैच वार्ड नंबर 2 एवं वार्ड नंबर 15 के बीच खेला गया इस मैच के मुख्य अतिथि ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ललित उपाध्याय एवं बीएम खत्री और मुकेश राजपूत दरगुऑ रहे वार्ड नंबर 15 के कप्तान रामकिशोर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया वार्ड नंबर 15 की शुरुआत बेहद अच्छी रही लेकिन 4 ओवर के बाद मानसिंह की हैट्रिक ने पूरे मैच का नक्शा बदल दिया और वार्ड नंबर 15 की पूरी टीम 12 ओवर में 75 रन ही बना सकी जवाब में वार्ड नंबर 2 ने यह मैच 6 विकेट से जीत लिया मानसिंह लोधी को इस मैच का मैन ऑफ द मैच चुना गया आज के मैच का आंखों देखा हाल धर्मेंद्र सिंह राजपूत महेश पटेल राघव बिल्थरे वैभव ताम्रकार बृजेश रावत देवेंद्र पांडे चंपू पाठक मोहित जैन सचिन सेन ने सुनाया और निर्णायक की भूमिका में राहुल यादव प्रदुम सिंह नीलेंद्र सिंह गोलू बिलथरे रहे मंच संचालन देवी सिंह राजपूत ने किया मैदान व्यवस्था मैं अशोक पटवा अजय शनी रूप सिंह रहे।
