Translate

बुधवार, 3 फ़रवरी 2021

मडदेवरा। पंच-परमेष्ठी मंडल विधान का हुआ शुभारंभ, निकाली गई भव्य घटयात्रा।



//रूपेश जैन, मनीष लोधी//

 मडदेवरा(छतरपुर)। बक्स्वाहा जनपद क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मडदेवरा के श्री 1008 दिगंबर जैन मंदिर परिसर में श्री 1008 पंच परमेष्ठी मंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का शुभारंभ दिनांक 1 फरबरी से हो गया है।

 मुनि सेवा समिति के उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन जन संत 108 मुनि श्री विरंजन सागर जी महाराज के परम सानिध्य एवं राजेंद्र भैया ही कोतमा के कुशल निर्देशन में आज से किया जाएगा।

जिस दौरान सोमवार को भव्य घटयात्रा का आयोजन दिगंबर जैन मंदिर मडदेरा से प्रारंभ किया गया।