Translate

गुरुवार, 1 अप्रैल 2021

बकस्वाहा। आग में झुलसे पति-पत्नी सहित पुत्र की मौत, होली के ठीक पहले आग की चपेट में आया था परिवार।

//विनोद कुमार जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। रंगों के पर्व होली के त्यौहार के पहले ही अहिरवार परिवार पर उस समय काला साया पड़ गया जब घर मे सुलगी आग में तीन सदस्य बुरी तहर झुलस गए। बुधवार को उक्त तीनों ने ईलाज के दौरान एक के बाद एक कर दम तोड़ दिया।

नगर के वार्ड क्रमांक 15 के रहने वाले बाबूलाल अहिरवार उर्फ मिट्ठू मिस्त्री के घर तीन दिन पहले आग लग गई थी। इस घटना में बाबूलाल, उसकी पत्नी गुलाबरानी व बेटा सुनील आग में बुरी तरह झुलस गए थे।

वही अंतिम संस्कार में रो पढ़े लोग जब एक ही चिता पर पति और पत्नी का शव रखा गया और बगल में 20 साल के लड़के का शव का अंतिम संस्कार हुआ तो देखने वाले भी रो पढ़े।