//आशीष चौरसिया//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा क्षेत्र के जैन देवतीर्थ सुरई में आज शुक्रवार को होली मिलन समारोह रंग पंचमी के अवसर पर आयोजित किया जाएगा।
श्री देव तीर्थ सुरई की ट्रस्ट कमेटी के वरिष्ठ संरक्षक मास्टर प्रेमचंद जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दोपहर 3:00 बजे से देव तीर्थ सुरई पर णमोकार ध्वनि एवं णमोकार महामंत्र की जाप का मंत्र उच्चार किया जावेगा।
जिसके आयोजक ट्रस्ट कमेटी देव तीर्थ सुरई तथा निवेदक सकल दिगंबर जैन समाज बक्सवाहा है।