Translate

गुरुवार, 1 अप्रैल 2021

रात्रि शिविर लगाकर बिजावर अनुविभाग में बनायें गये 2900 से अधिक आयुष्मान कार्ड।

//रूपेश जैन//

बक्सवाहा/बिजावर(छतरपुर)। छतरपुर जिला कलेक्टर श्री शीलेंद्र सिंह के निर्देशानुसार जिले में आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं।

जिस के क्रम में बिजावर अनुविभाग में रात्रि कालीन शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं।

जिसके संदर्भ में बिजावर अनुविभागीय अधिकारी श्री राहुल सिलाड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजावर एवं बक्सवाहा तहसील की समस्त पंचायतों में आयुष्मान कार्ड के शिविर का आयोजन किया गया. जिनमें कुछ चयनित पंचायतों में आयुष्मान कार्ड के लिए रात्रि कालीन शिविर का आयोजन किया गया है. 

जिस दौरान 2900 से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं।