//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। कोरोना काल में सरकार भले ही किशानो को लाभ पहुचाने के लिए गेंहू उपार्जन का कार्य संचालित कर रही है लेकिन उपार्जन कार्य में लगें हुए सहकारिता विभाग के कर्मचारी किशानो को लूटने से बाज नही आ रहे है बड़ामलहरा अनुविभाग के तमाम उपार्जन केंद्रों से लगातार शिकायते आती रही है जिसको देखते हुए अनुविभाग अंतर्गत कुछ केंद्र प्रभारियों पर कार्यवाहीया भी हुई है आज गेहूं उपार्जन का अंतिम दिवस था जिसके चलते गेंहू उपार्जन केंद्रों पर किशानो के पंजीयन पर व्यापारियों का गेंहू डालने की संभावना थी जिसको देखते हुए आज दोपहर करीब 3 बजे बड़ामलहरा एस डी एम वी के आनंद घुवारा तहसीलदार रविशंकर शुक्ल ने प्रशासनिक अमले के साथ गेंहू उपार्जन केंद्र बुदोर तिग्गड़ा का निरीक्षण किया जिसमें जिन किशानो के गेंहू की तुलाई हो रही थी उसका निरीक्षण किया गया उपार्जन केंद्र पर मोजूद किशानो से बात भी की गई एवं उपार्जन कार्य में लगे सहकारिता विभाग के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए उक्त निरीक्षण कार्य में बड़ामलहरा एस डी एम वी के आनंद , घुवारा तहसील दार रविशंकर शुक्ल घुवारा सदर पटवारी संदीप अहिरवार सहित तमाम प्रशासनिक अमला मोजूद रहा।