//आशीष चौरसिया//
बक्सवाहा(छतरपुर)। क्षेत्रीय विधायक एवं नागरिक खाद्य आपूर्ति निगम अध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह लोधी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
जहां पर निरीक्षण के दौरान विधायक श्री लोधी के द्वारा किसी भी स्तर पर चूक नहीं बरतने के निर्देश दिए गए।
तो वहीं विधायक श्री लोधी ने कहा कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से पहले सभी व्यवस्थाओं को हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा।
जिस दौरान स्थानीय भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही।