//अक्षय जैन//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। इन दिनों सम्पूर्ण बड़ामलहरा पुलिस अनुविभाग मै पुलिस विभाग की कार्यवाहियों से अपराधियों में खासा हड़कंप मचा हुआ है पुलिस कार्यवाहियों से अपराधियों की दिमागी स्थिति पतली हो गई है कार्यवाहियों के दौर में पुलिस अनुविभाग के बमनोरा थाना अंतर्गत दो अलग अलग जगहों से अबैध शराब की जब्ती के मामले सामने आए है प्राप्त जानकारी के अनुसार छतरपुर पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन में बड़ामलहरा एस डी ओ पी राजाराम साहू के मार्गदर्शन में बमनोरा थाना प्रभारी उप निरीक्षक स्वर्णप्रभा दुबे रामटोरिया उप थाना प्रभारी उप निरीक्षक अजान सिंह राजपूत के नेतृत्व में में मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेवार गुलाई तिग्गड़ा पर देवेंद्र सिंह पिता सूरत सिंह परमार उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम सिमिरिया थाना भगवा के कब्जे से 35 क़वार्टर वही रामटोरिया उप थाना अंतर्गत डोंगरपुर नहर की पुलिया के पास से राजेन्द्र सिंह उर्फ दसरथ रैकवार पिता मिलन रैकवार उम्र 22 वर्ष निवासी बमनोरा के कब्जे से 20 क़वार्टर अबैध शराब जब्त की गई है दोनों अपराधियों ओर आबकारी एक्ट की धारा 34 (1) के तहत मामला पंजीबद्ध करके मामला विवेचना में लिया गया है इस कार्यवाही में बमनोरा थाना प्रभारी उप निरीक्षक स्वर्णप्रभा दुबे रामटोरिया उप थाना प्रभारी अजान सिंह राजपूत सहायक उप निरीक्षक सुनील सिंह , प्रधान आरक्षक राघवीन्द्र सिंह , रामप्रकाश , आरक्षक अनिल , तरुण , अखण्ड की अहम भूमिका रही।