//अक्षय जैन//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। नगर परिषद सीएमओ प्रदीप रिछारिया के मार्गदर्शन में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें विभिन्न वार्डों में सफाई का काम जोरों पर चल रहा है स्वच्छता प्रभारी शरण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि बरसात आने वाली है जिसको लेकर सभी नालियों की एवं बड़े बड़े नालों को जेसीबी की मदद से सफाई करवाई जा रही है साथ ही साथ नगर के विभिन्न वार्डो में जो नाली में कचरा भरा हुआ है उसकी सफाई भी की जा रही है एवं नगर के विभिन्न वार्डों में केमिकल युक्त फॉगिंग मशीन के द्वारा फॉग भी छोड़ा जा रहा है जिससे मच्छर और कीड़े मकोड़ों को नष्ट किया जा सके स्वच्छता अभियान में वार्ड 1 से लेकर 15 तक सभी नालियों को साफ किया जा चुका है जो बचे हुए हैं उनमें काम लगातार जारी है स्वच्छता प्रभारी शरण सिंह,उपयंत्री श्रीकांत खरे,अमित रावत और सफाई कर्मियों का अमला लगातार सेवाएं दे रहे है।