//सौरभ जैन//
बक्स्वाहा(छतरपुर)। जिला कलेक्टर के निर्देशन पर बक्सवाहा में अनावश्यक रूप से घूम रहे, व माक्स न लगाने वाले लोगों की आज शनिवार को बक्सवाहा में कोरोना सेंपलिंग की गई।
जिसके संबंध में स्टॉफनर कीर्ति सिंह ठाकुर ने बताया कि आज कुल 78 लोगों के कोरोना सेंपल लिये गये है।
जिसमें RTPCR - 53 एवं RAT - 25 सेंपल सम्मलित है।
गौरतलब है कि जिला कलेक्टर द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि अनावश्यक रूप से घूमने वालों की कोरोना सेंपलिंग की जाये। तथा कोरोना रिपोर्ट पोजीटिव आने पर उन्हें कोविट सेंटर में भर्ती कराया जाये।