Translate

रविवार, 20 जून 2021

बाजना। प्रसिद्ध स्थल भीमकुंड का जल स्तर 10 से 12 फीट हुआ कम।


//सत्यम खरे, नीरज चौबे//

बाजना(छतरपुर)। बक्सवाहा जनपद क्षेत्र अंतर्गत बाजना के समीप स्थित प्रसिद्ध स्थल भीमकुंड का जल स्तर 10 से 12 फीट कम हो गया है।

भीमकुंड प्रबंध समिति के महंत श्री सुरेंद्र शुक्ला जी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष भीमकुंड का जल स्तर इन दिनों कम हो जाता है तथा बरसात के पश्चात जल स्तर पुनः बढ़ने लगता है।

गौरतलब है कि भीमकुंड स्थान बुंदेलखंड के प्रसिद्ध स्थलों में से एक है जहां पर स्थित कुंड की गहराई का पता लगाना अभी भी एक कुतूहल का विषय है।