Translate

शनिवार, 19 जून 2021

बड़ामलहरा। सर्प के काटने से महिला की हुई मौत।

//अक्षय जैन//

बड़ामलहरा(छतरपुर)। अनुविभाग के भगवा थाना अंतर्गत घुवारा उप थाना के बुदोर ग्राम पंचायत के काच्याखेरा मजराटोला में एक 20 वर्षीय महिला की सांप के काटने से मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार विमला कुशवाहा पति सरमन कुशवाहा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम बुदोर थाना भगवा को शुक्रवार की रात्रि सोते समय सांप ने काट लिया था जब महिला को पता चला महिला ने तुरंत परिजनों को सूचना दी लेकिन परिजनों ने चिकित्सीय परामर्श न लेकर झाड़ फूक के चक्कर में चिकित्सीय परामर्श नहीं करवाया जिसके चलते महिला की मौत हो गई मौत की जानकारी घुवारा उप थाना पुलिस को शनिवार की सुबह 8 वजे लगी जिस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मर्ग कायम कर मामला विवेचना में लिया।