//अक्षय जैन//
घुवारा(छतरपुर)। अनुविभाग के घुवारा उप थाना क्षेत्र के लगभग प्रत्येक गांव और घुवारा नगर में रेत का अबैध व्यापार धड़ल्ले से चल रहा है और रेत माफिया पैसा कमाने के चक्कर में इतने मदमस्त हो गए है कि किसी की जानवर की जान को लेना वो बातों का खेल समझ रहे है ओर रेत का अवैध व्यापार होने के बाद भी प्रशासनिक कर्मचारी कार्यवाही न करे तो रेत माफियाओं ओर प्रशासनिक कर्मचारियों की मिलीभगत की बू आती है मामला घुवारा उप थाना क्षेत्र के नवीन सोरखी ग्राम का है जहाँ शनिवार की रात्रि करीब 11 बजे रेत भरने आ रहे एक बिना नंबर के ट्रक ने एक गाय को बेरहमी से कुचल दिया जब ग्रामीणों को इस बात का पता लगा तो ग्रामीणों ने ट्रक बालो के चालक को पकड़ा और पूछा कि ये ट्रक किसका है तो ट्रक ड्राइवर ने पुष्पेंद्र का नाम बताया इस बात का वीडियो भी पूरे इलाके में जमकर वयरआल हो रहा है ग्रामीणों की माने तो पुष्पेंद्र राजपूत समेत का है ग्रामीणों के द्वारा तत्काल 100 डायल को फोन किया गया 100 डायल मोके पर पहुची लेकिन बिना किसी लिखापड़ी के ट्रक को जाने दिया ग्रामीणों ने बताया है कई अन्य लोगो के आधा दर्जन ट्रक रेत भरने के लिए आते है और शराब के नशे में कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी है लेकिन प्रशासन के कानों में न कुछ सुनाई देता है और न ही आंखों में कुछ दिखाई देता है ऐसे वाक्या को देखकर क्षेत्र के कुछ बुद्धिजीवियों का कहना है कि घुवारा का स्थानीय प्रशासन महीनों से कुम्भकर्णीय नींद सो रहा है और जब रेत माफियाओं के द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम दिया जाएगा तो आनन फानन में प्रशासनिक कर्मचारियों की नींद खुलेगी।