Translate

सोमवार, 28 जून 2021

घुवारा। बच्चों के प्रोत्साहन के लिए प्रशस्ति पत्र किये वितरित।

//अक्षय जैन//

घुवारा(छतरपुर)। अनुविभाग के भगवा नगर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मै अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन करने के बाले छात्र छात्राओं को मध्यप्रदेश सरकार का प्रशस्ति पत्र विद्यालय के प्राचार्य जीवन जैन के द्वारा वितरित किये गए श्री जैन मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2019-20 में 7 विद्यार्थियों  ने 80 से अधिक प्रतिशत 12 वी कक्षा में प्राप्त किये एवं विद्यालय समेत नगर भगवा का नाम रोशन किया मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा छात्र - छात्राओं को 25 000 रुपये लेपटॉप क्रय हेतु प्रोत्साहन राशि के रुप में भेंट किये गए थे एवं छात्र - छात्राओं को प्रशस्ति पत्र भेट किये जाने थे जो कोरोना काल के चलते नही किये गए इसलिए आज छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना कब साथ बधाई दी गई कार्यक्रम में विद्यालय के प्रचार्य जीवन जैन , शिक्षक भगवंत प्रताप सिंह शिक्षक आर डी असाटी , सहित विद्यालय स्टाप एवं छात्र - छात्रएं नगर के गड़मान्य नागरिक उपस्थित रहे।