//मनीष सम्राट//
घुवारा(छतरपुर)। बरसात के मौसम मैं नदी तथा तलाबो मे कई जीवो का आवागमन बना रहता है लेकिन पहली बार धसान नदी मे मगरमच्छ की जानकारी लगते ही आस पास के गाव बछरावनी, बुदोर, पुरा, पुतरीखेरा,घुवारा, पनवारी तक के लोग सैकडो की संख्या मे लोग देखने पहुंचे क्योकि लगभग कई सालो बाद मगरमच्छ धसान नदी मे देखा गया जिससे लोगो मे दहसत का महोल हैं कुछ लोगो ने तो नदी के पास जाने से भी घबराहट हो रही है तथा जो लोग स्नान और मछली पकड़ने के लिए जाते थे वो भी डर के कारण अपना काम नही कर पा रहे है जब इसकी जानकारी अधिकारियों को लगी तो मौके पर जाकर नदी के पास खड़े लोगो को दूर भगाया तथा लोगो से अनुरोध किया की मगरमच्छ बहुत ही घातक प्राणी है तथा कुछ समय के लिए नदी के पास जाना जान जोखिम मे डालने जैसा है इसलिए केवल अति आवश्यकता होने के लिए ही नदी के पास जाये अन्यथा नदी से दूर रहे।