//मनीष सम्राट//
घुवारा(छतरपुर)। भगवां थाना अंतर्गत ग्राम बमनीघाट में भगवान भोलेनाथ प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का किया जा रहा आयोजन।
भगवान भोलेनाथ प्राणप्रतिष्ठा एवं श्रीमद् भागवत कथा के चलते पहले दिन बड़े धूमधाम से बमनीघाट गांव में भव्य कलशयात्रा निकाली गई।
कार्यक्रम की शुरुआत बमनीघाट गांव में स्थित भोलेनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे गांव के लोग इकट्ठे होकर कलश यात्रा गाजेबाजे के साथ करीब 2 किलोमीटर की रैली निकाली गई।
भव्य कलश यात्रा गांव के भोलेनाथ मंदिर प्रांगण से प्रारंभ विभिन्न स्थानों पर होते परिक्रमा लगाती हुई कथा स्थल पर पहुंची। बता दें कि भाजपा नेता रवि त्रिपाठी श्रीभागवत महापुराण अपने सिर पर रखकर आगे-आगे और उनके पीछे बड़ी संख्या में बच्ची व महिलाएं मंगल कलश सिर पर रखकर चल रही थी। इस दौरान कथा वाचक पंडित अरविंद शास्त्री जी महाराज का श्रद्धालुओं ने तिलक व फूलमालाओं से स्वागत किया।
इसके बाद भगवान भोलेनाथ प्राणप्रतिष्ठा का कार्यक्रम सम्पन्न किया। जिसके बाद मंडल प्रवेश का किया गया।
जिसमें प्रतिष्ठाचार्य पंडित कथा व्यास अरविंद शास्त्री महाराज जी के मुखारविंद से कथा का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के आयोजक बमनीघाट सरपंच व भाजपा नेता रवि त्रिपाठी, रघुवर अवस्थी, मथुरा प्रसाद अवस्थी, जगदीश अवस्थी,लखन अवस्थी, संजय अवस्थी, अनिल तिवारी, सूरज अवस्थी आदि ने लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।