Translate

शनिवार, 25 सितंबर 2021

बक्सवाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत शेख सेमरा के एक खेत के कुएं में गिरने से 65 वर्षीय वृद्ध की हुई मौत।



//आशीष चौरसिया//

बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शेख सेमरा में एक खेत के कुएं में गिरने से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत का दु:खद घटनाक्रम सामने आया है।

मृतक के पुत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता गत दिन दोपहर 3:00 बजे घर से खाना खाकर खेत की ओर गए थे लेकिन वह वापस नहीं लौटे उन्हें देर रात तक ढूंढा गया. लेकिन वह नहीं मिले. जिसके पश्चात सुबह जब खेत के समीप देखा कि कुए के पास उनके जूते रखे हुए हैं जब इसकी छानबीन की गई तो पिता का शव कुएं में मिला है।

वहीं मामले के संदर्भ में बक्सवाहा थाना प्रभारी धनसिंह नलवाय ने बताया कि मुनीर खां पिता बुद्धा खां. उम्र 65 वर्ष की पानी में गिरने से मौत हुई है. जो लकवा का मरीज था जिसका बक्सवाहा थाने में मर्ग क्रमांक 76/21 है. एवं मृतक के शव का पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।