Translate

शनिवार, 25 सितंबर 2021

भाजपा में बूथ स्तर का कार्यकर्ता प्रधानमंत्री,गृह मंत्री, मुख्यमंत्री बनता है:- बीडी शर्मा



//आशीष मिश्रा//

बमीठा(छतरपुर)। पं दीनदयाल उपाध्याय के जन्म जयंती के अवसर पर सूरजपुरा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष खजुराहो सांसद श्री बी डी शर्मा ने विशाल आम सभा को सम्बोधित किया 

उन्होंने कहा अन्य पार्टियों में प्रधानमंत्री मां, बाप, बेटा ही बनेगा भाजपा में बूथ स्तर का कार्यकर्ता प्रधानमंत्री गृहमंत्री, मुख्यमंत्री बनता है जिसके पांव फटी न बिमारी वह क्या जाने पर पराई जनसंघ के स्थापक पं श्री दीनदयाल उपाध्याय जी गरीब परिवार से थे उन्होंने पं दीनदयाल उपाध्याय जी सिध्दांतों पर भाजपा पार्टी के प्रधानमंत्री गरीबो की हितकारी योजनाओं को चलाकर गरीबी दूर कर रहे हैं प्रधानमंत्री आवास योजना, गांवों को मुख्य सड़कों से जोड़ना, प्रधानमंत्री उज्ज्वल योजना, समाज के सबसे नीचे रहने वाले व्यक्ति तक जनहितैषी योजनाओं को पहचाना भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का उद्देश्य है 

संवलयोजना के हितग्राहियों को चैक दिये दिव्यांगों को मोटरसाइकिलस्टाईल बांटी गई भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के सामने सूरजपुरा के सरपंच प्रतिनिधि चन्द्रभान यादव ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष मलखान सिंह, पूर्व विधायक ललिता यादव, भाजपा जिला महामंत्री अरविंद पटैरिया, कई भाजपा के वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद थे।