Translate

शनिवार, 25 सितंबर 2021

बक्सवाहा। शासकीय महाविद्यालय के समीप अनियंत्रित होकर पलटा सीमेंट से भरा ट्रक...नही हुई कोई जनहानि।

//सौरभ जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय नवीन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के समीप एवं छतरपुर-दमोह हाईवे पर आज शनिवार को सुबह के समय एक सड़क हादसा हुआ है।

जानकारी के अनुसार सीमेंट से भरा एक ट्रक जो इमलाई से हीरापुर की ओर जा रहा था वह अनियंत्रित होकर पलट गया है।

वहीं इस दौरान गनीमत यह रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि नही हुई है सिर्फ ट्रक चालक को मामूली सी चोटें आई हैं।

बता दें कि बक्सवाहा के आगे शासकीय नवीन महाविद्यालय के समीप यह सड़क हादसा हुआ है जिस दौरान सीमेंट से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया है।