//आशीष मिश्रा//
बमीठा(छतरपुर)। कोरोना काल में बेहतर काम करने एवं अपने प्रेरणादायक गीतों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने एवं ग्राम पंचायत खैरी के विकास में बेहतर भूमिका निभाने बाली ग्राम पंचायत खैरी की महिला सरपंच श्रीमती प्रियंका पांडे को आज बुंदेली विकास संस्थान संस्था द्वारा एक कार्यक्रम में साल श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र के माध्यम से सम्मानित किया गया l
गौरतलब है कि बुंदेली विकास संस्थान के संरक्षक पूर्व विधायक शंकर प्रताप सिंह बुंदेला द्वारा आज बमीठा में सेवा गौरव सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें करोना कॉल में बेहतर समाज सेवा करने वाले, ग्रामीण डॉक्टर नर्स ,एएनएम, मेडिकल संचालक, एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया उन्होंने बताया कि यह एक गैर राजनीतिक कार्यक्रम था जो बुंदेली विकास संस्थान द्वारा आयोजित किया गया था l इसका एकमात्र उद्देश्य था, कि जिन लोगों ने समाज की सेवा में विपत्ति के समय बेहतर भूमिका निभाई है, उनका सम्मान किया जाए ,ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की आपत्ति विपत्ति के समय पुनः उतनी ही ऊर्जा के साथ समाज के लिए काम कर सके ,अतः हम सभी को ऐसे लोगों का हौसला अफजाई करते रहना चाहिए l