//आशीष मिश्रा//
भगवां(छतरपुर)। भगवां थाना क्षेत्र के बरेठी रोड पर मुड़िया माता मंदिर के पास आज सुबह करीब दोपहर 11 बजे तेज रफ्तार स्कूल वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवां नगर के एंजिल वर्ल्ड पब्लिक स्कूल भगवां के वाहन तूफान क्रमांक MP16BD1051 आज सुबह 11 बजे स्कूल के बच्चे लेकर स्कूल आ रही थी सड़क पर मोटरसाइकिल से वीर सिंह, भरत अहिरवार आ रहे थे तभी अचानक तेज रफ्तार तूफान गाड़ी ने टक्कर मार दी जिससे दोनो युवक गम्भीर रुप से घायल हो गए जिन्हें बड़ामलहरा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ामलहरा लाया गया जहाँ डॉक्टरों के द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार घर जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया सूत्रों की माने तो घायलों की हालत ज्यादा गम्भीर होने के चलते परिजनों के द्वारा जिला अस्पताल न ले जा कर जबलपुर ले जाया गया भगवां थाना पुलिस ने वाहन के चालक जयराम लोधी पर भरतीय दंड संहिता की धारा 279,337,189,के तहत मामला पंजीबद्ध करके वाहन की जब्ती बनाई गई और आगामी कार्यवाही सुनिश्चित की गई।