Translate

बुधवार, 29 सितंबर 2021

बक्सवाहा। खुले में शौच जाने से मुक्त हुआ बक्सवाहा क्षेत्र का यह गांव...ग्रामीणों ने ली शपथ.... जानिए पूरी खबर।

//सत्यम खरे, नीरज चौबे /

बाजना(छतरपुर)। आजादी के अमृत महोत्सव पर आज बुधवार को बक्सवाहा बिकासखण्ड की ग्राम पंचायत भुजपुरा के ग्राम बनपुरा को खुले में शौच जाने से मुक्त ODF घोषित किया गया है।

इस मौके पर प्रशासन के नुमाइंदों ने गांव बनपुरा पहुंच कर ग्रामीणों को बधाई दी है।

                ग्राम पंचायत के प्रयासों एवं ग्रामीणों की जागरूकता के चलते आजादी के अमृत महोत्सव पर लोगों ने घर-घर शौचालय बनवा कर खुले में शौच जाने से मुक्ति पाई है।

गांव मे आयोजित सादा समारोह में सहायक यंत्री बी.एस.बर्मा, उपयंत्री आर.के.अहिरवार एवं ग्राम पंचायत के सरपंच महादेव प्रसाद यादव, सचिव महेश शुक्ला की मौजूदगी में ग्रामीणों ने पोलीथिन का उपयोग ना करने की शपथ ली।

इस मौके पर बड़ी संख्या मे ग्रामीण मौजूद रहे।