Translate

रविवार, 26 सितंबर 2021

बिजावर। पंचायत के कार्यों की निष्पक्ष जांच हेतु बड़ागांव के ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

 


बिजावर(छतरपुर)। बिजावर जनपद क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव के पंचायत कार्यों की निष्पक्ष जांच के संबंध में मांग करते हुए ग्रामीणों ने आज बिजावर अनुविभागीय अधिकारी को एक लिखित ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बड़ागांव में चल रहे कार्यों मेड, बधान, स्टॉपडेम, गौशाला, खेत, तालाब, सीसीरोड, नाली निर्माण कार्य, प्रकाश धतरा के यहां से नोने लाल विश्वकर्मा के घर तक एवं ग्राम  बिलाचोपड़ा के मस्टररोल परमलाल सेन पिता पुन्ना सेन और प्यारेलाल पिता बिहारी लोधी के नाम लगे हैं जिनकी मृत्यु 1 वर्ष पहले ही हो चुकी है।

जिस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में दिनेश तिवारी, सीताराम, बाबूलाल, मातादीन तिवारी, बालकिशन, धनप्रसाद, संतोष मिश्रा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।