//सत्यम खरे, नीरज चौबे//
बाजना(छतरपुर)। गुरुवार को सर्व जन कल्याणार्थ भीमकुंड धाम में रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया है।
आचार्यों द्वारा यज्ञ में आहुतियां प्रदान की जा रही हैं, तथा आगामी 5 मार्च को उक्त धार्मिक आयोजन का समापन होगा।
पूज्य स्वामी विष्णु प्रपन्नाचार्य महाराज के आशीर्वाद व महंत स्वामी संकर्षणा चार्य महाराज के पावन सानिध्य में लोक कल्याण के उद्देश्य से सिद्ध क्षेत्र भीमकुंड धाम में 25 फरवरी से रुद्र महायज्ञ किया जा रहा है।
आचार्यों द्वारा नित्य पूजापाठ अभिषेक, महामृत्युंजय जप, शिव अष्टोत्तर , शतनाम पाठ किया जा रहा है।
एवं धार्मिक अनुष्ठान में बडी संख्या में श्रद्धालु हिस्सा ले रहे हैं।
आचार्य सुदर्शन, सुरेंद्र शास्त्री, नीरज मिश्र सहित सभी आचार्यों द्वारा यज्ञ में आहुतियां प्रदान की जा रहीं है।
आचार्यों ने बताया कि, यज्ञ में 5 हजार आहुतियां दी जानी है। वेदों के अनुसार, एक बूंद घी व साकल्य की आहुति से 1 टन वायु शुद्ध होती है। यज्ञ करनें से संपूर्ण जीवों की रक्षा होती है और वायुमंडल पवित्र रहता है। उन्होनें कहा कि, जन कल्याण एवं मन शांति हेतु हमें यज्ञ हवन कराते रहना चाहिए।