Translate

गुरुवार, 3 मार्च 2022

बक्सवाहा। युवाओं ने अहीर रेजिमेंट गठन की मांग करते हुए बक्सवाहा में राज्यपाल के नाम सौपा ज्ञापन।

//आशीष चौरसिया//

बक्सवाहा(छतरपुर)। भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग को लेकर बकस्वाहा क्षेत्र के युवाओं ने गुरुवार को तहसील कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन दिया। 

युवाओं ने कहा कि, यदुवंशियों का इतिहास हमेशा ही शौर्य पूर्ण रहा है और यादव समाज ने हमेशा ही राष्ट्रहित में देश पर आजादी से पूर्व एवं आजादी के बाद विपदा आई है, तब तब अपने अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देते हुए देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए हैं।

अहीर यादव समाज की प्रतिष्ठा मानसम्मान स्वाभिमान व योद्धाओं के त्याग बलिदान व देशभक्ति के समर्पण भाव को ध्यान में रखते हुए इस समाज की भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट का गठन किया जाना अत्यंत आवश्यक है। 

तथा इस मांग को लेकर बकस्वाहा ब्लॉक के सामाजिक बंधुओं ने ज्ञापन दिया है।