//आशीष चौरसिया/
बक्सवाहा(छतरपुर)। गुरुवार को ग्राम रोजगार सहायक एवं पंचायत सहायक सचिव कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश के बैनर तले मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन तथा पंचायत मंत्री मध्य प्रदेश शासन के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि ग्राम रोजगार सहायक को वर्तमान स्थाई सहायक सचिव के पद से स्थाई सहायक सचिव के पद पर तथा सम्मानजनक वेतन मान के साथ संविलियन किया जाए।
गौरतलब है कि वर्तमान में मध्यप्रदेश में ग्राम रोजगार सहायक को ₹9000 मानदेय के रूप में प्रदान किए जाते हैं।
जिसके संदर्भ में सदस्यों की यह मांग है कि यह राशि अत्यंत ही कम है इसे बढ़ाया जाना चाहिए एवं रोजगार सहायक को स्थाई सहायक सचिव के पद पर पदस्थ किया जाना चाहिए।