Translate

गुरुवार, 3 मार्च 2022

खजुराहो से मुंबई के लिए होली स्पेशल ट्रेन की सौगात।

//आशीष मिश्रा//

खजुराहों(छतरपुर)। खजुराहो सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा जी के प्रयासों से पर्यटन नगरी खजुराहो रूट से होकर मुंबई से बलिया आने जाने वालों के लिए रेलवे होली स्पेशल ट्रेन चलाएगा , यह ट्रेन मुंबई से प्रत्येक सोमवार,बुधवार और शुक्रवार को आएगी, वहीं, खजुराहो से बुधवार शुक्रवार और रविवार को वापस जाएगी।

इसमें एक एसी 2 टियर, छह एसी-3 टियर, 11 शयनयान श्रेणी और 5 सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल हैं, होली के त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मध्य रेलवे मुंबई द्वारा ये सौगात दी गई है इससे खजुराहो के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा ।

होली के त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मध्य रेलवे मुंबई और बलिया के बीच सप्ताह में त्रि-साप्ताहिक विशेष ट्रेनें चलाएगा। विवरण इस प्रकार हैं- ट्रेन संख्या 01001 त्रि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को दिनांक 7.3.2022 से 30.3.2022 तक 14.15 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 01.45 बजे बलिया पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 01002 त्रि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन 9.3.2022 से 1.4.2022 तक बलिया से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को 15.15 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 03.35 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

उक्त ट्रेन कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, हरदा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, ललितपुर, टीकमगढ़, खरगापुर, छतरपुर, खजुराहो, महोबा, बांदा, चित्रकूटधाम करवी होते हुए मानिकपुर रूट से प्रयागराज और ज्ञानपुर रोड से होते हुए वाराणसी, औंरिहार, मऊ पहुंचेगी। इस ट्रेन से एक एसी 2 टियर, छह एसी-3 टियर, 11 शयनयान श्रेणी और 5 सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।

उक्त इस ट्रेन के संचालन से मुंबई और प्रयागराज तथा बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए बेहद सुविधाजनक ट्रेन साबित होगी, जिससे आने - जाने वाले यात्रियों के अलावा पर्यटन के दृष्टिकोण से भी काफी लाभप्रद साबित होगी , हालांकि यह ट्रेन अभी सीमित समय के लिए ही संचालित हो रही है।