//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
नेटवर्क छतरपुर। कोरोना महामारी के कारण दो वर्षों से शासन की नियमावली का मर्यादा से पालन करते हुए भव्यता से आयोजित होने वाले श्री राम जन्मोत्सव की दिव्य शोभायात्रा को प्रतीतात्मक रूप से मनाने के बाद इस वर्ष श्री राम जन्मोत्सव की शोभायात्रा को हर्षोल्लास से निकलने के संबंध में श्री राम सेवा समिति की बैठक का आयोजन गल्ला मंडी रामचरितमानस तुलसी भवन में किया गया ।श्री राम सेवा समिति के द्वारा श्री राम नवमी महोत्सव को इस वर्ष महा महोत्सव के रूप में मनाने हेतु आयोजित बैठक में श्री राम सेवा समिति के संयोजक राकेश तिवारी सहित समस्त सदस्य उपस्थित रहे ।
बैठक में आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई
श्री राम सेवा समिति के संस्थापक सदस्य गिरजा पाटकार ने बताया इस वर्ष 10 अप्रैल को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम चंद्र जी के जन्मोत्सव के दिन विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी तथा जन्मोत्सव को महा महोत्सव के रूप में मनाने के लिए पहले से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने अपने विचार रखें जिसने यह तय किया गया कि विगत 2 वर्षों में कोरोना महामारी की वजह से श्री रामनवमी का पर्व सार्वजनिक रूप से नहीं मना सके । इस वर्ष शासन की नियमावली में छूट होने के कारण
मर्यादित रहकर चौगुने उत्साह से रामनवमी पर्व को बड़े हर्षोल्लास एवं धूम-धाम से मनाया जायेगा । समिति ने सर्व सम्मति से तय किया है कि इस वर्ष हर घर में राम नवमी का पर्व मनाया जाएगा जिसमें प्रत्येक घर में भगवा ध्वज एवं रंगोली बनाई जाएगी घरों को आकर्षक लाइटिंग से सजाया जाएगा ।
प्रत्येक वार्ड में निवास करने वाले राम भक्तों के द्वारा अपने अपने मोहल्लों में सजावट की जाएगी ।
इस वर्ष अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य विशाल मंदिर का निर्माण होने लगा है 2023 में हम सभी को दिव्य राम मंदिर के दर्शन करने को मिलेंगे इसलिए खुशी दुगनी है खुशी को देखते हुए लोगों में बहुत अधिक उत्साह है
बैठक में यह भी तय किया गया है श्री राम नवमी महोत्सव के 20 25 दिन पहले हर वार्डो मैं स्थित मंदिरों में महाआरती का आयोजन किया जाए तथा श्रीरामनवमी महोत्सव को अद्वितीय और दिव्य मनाने के लिए तैयारियों की रूपरेखा प्रत्येक वार्ड में हो ऐसा अनुरोध किया गया है
इस अवसर पर श्री राम सेवा समिति के कल्लू रावत गिरजा पाटकर अखिलेश मातेले संजू त्रिपाठी नीरज सोनी प्रमोद सोनी राजू पटवा दीपक गोयल संजय गुप्ता लखन राजपूत उमेश सैनी पारस दुबे डब्बू अजय लाल नीरज भार्गव रमेश वर्मा अंकित विश्वकर्मा ने दीपक गुप्ता रविंद्र मिश्रा भोले साहू साहित्य समिति के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।।