Translate

बुधवार, 23 मार्च 2022

बक्सवाहा में बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू

 



अंशुल असाटी

बक्सवाहा/12 से 14 वर्ष के बच्चों का कोबिड टीकाकरण छतरपुर जिले में शुरू होने के साथ ही इस अभियान की शुरुआत बक्सवाहा नगर में भी की गई जिसमे बीएमओ ललित उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि  नगर बक्सवाहा में 12 से 14 वर्ष के बच्चों को कोरोंना की वैक्सीन लगवाने को लेकर शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में 13 वैक्सीनेशन केंद्र बनाए गए हैं अब तक ऑनलाइन के माध्यम से टीकाकरण के लिए पंजीकरण के निर्देश ना दिए जाने के बाद भी पहले चरण में विद्यालयों में टीकाकरण किया गया इसके तहत शासकीय कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल से अभियान की शुरुआत की गई सुबह 9:00 बजे से ही कोरोना वैक्सीन लगाने को लेकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए 150 बच्चों का वैक्सीनेशन लगाने का लक्ष्य है



 स्कूल के प्राचार्य अरविंद तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस केंद्र में डेढ़ सौ बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है शाम 6:00 बजे तक यह लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद है आगामी दो दिनों में होली के कारण छुट्टी होने के चलते छुट्टी के बाद 1 सप्ताह के भीतर ही 12 से 14 वर्ष के बच्चों को टीकाकरण करने का ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है