Translate

बुधवार, 23 मार्च 2022

जिला वनमंडलाधिकारी के पदभार संभालते ही कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर

 जिला वनमंडलाधिकारी के पदभार संभालते ही कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर



अभिषेक असाटी

बक्सवाहा /लंबे समय से चल रही वन कर्मचारियों और वनमंडलाधिकारी छतरपुर के बीच की अनबन अब और बढ़ती नजर आ रही हैं पूर्व में वन कर्मचारियों द्वारा वनमंडलाधिकारी अनुराग कुमार की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े किए थे जिसके चलते समस्त वन कर्मचारी फरवरी माह में पाँच दिन के सामूहिक अवकाश पर चले गए थे जिस पर अपर प्रधान वन संरक्षक मध्यप्रदेश शासन वन विभाग भोपाल के द्वारा अमित दुबे मुख्य वन संरक्षक वृत्त सागर महेंद्र कुमार सिंह वन मंडल अधिकारी टीकमगढ़ के समक्ष श्री सोनकर को प्रभार व अनुराग कुमार तत्कालीन वनमंडलाधिकारी छतरपुर को अन्यत्र पदस्थ करने के अस्वासन के साथ सभी वन कर्मचारी कर्तव्य पर वापिस आये थे वन कर्मचारियों का कहना है कि  आस्वाशन में छलावा कर  बर्तमान में अनुराग कुमार तत्कालीन वनमंडलाधिकारी छतरपुर द्वारा पुनः प्रभार ग्रहण कर लिया गया है जिसके चलते सभी वन कर्मचारियों द्वारा कार्य करने में असमर्थता जताते हुए पुनः अनिश्चिकालीन अवकाश पर चले गए।



समस्त वन कर्मचारियों ने विधायक प्रधुम्न सिंह को भी मामले से अवगत कराते हुए ज्ञापन के माध्यम से वनमंडलाधिकारी छतरपुर के स्थानांतरण की मांग की तो वही विधायक प्रधुम्न सिंह लोधी ने प्रदेश के मुखिया को एक पत्र भेजा जिसमे वन कर्मचारियों की माँग को पूरा करते हुए वनमंडलाधिकारी छतरपुर अनुराग कुमार के स्थानांतरण की अनुशंसा की गई।