Translate

शुक्रवार, 25 मार्च 2022

नौगांव। भारत माता की जयकार के साथ हुआ बापू महाविद्यालय की इकाई कार्यकारिणी का गठन।

 


नौगांव(छतरपुर)। आज दिनांक 25 मार्च 2022 को  विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई नौगांव के शास बापू महाविद्यालय इकाई का सत्र 2021- 22 हेतु गठन किया गया ।

गठन में मुख्य वक्ता के रूप में अभाविप के पूर्व कार्यकर्ता नित्यानंद तिवारी जी रहे ।जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हमारा अनुशासन और ज्ञान शील एकता का मंत्र ही हमारे संगठन को अनूठा बनाता है ।

वही महाविद्यालयीन इकाई में इकाई अध्यक्ष हरिओम यादव एवं इकाई मंत्री मनीषा पाराशर निर्वाचित हुई ।एवं कार्यकारिणी में अन्य दायित्व भी सौंपे गए और कार्यकर्ताओं को राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने का आह्वाहन किया गया ।इकाई गठन के दौरान प्रमुख रूप से नगर मंत्री राजवीर सिंह बुंदेला ,प्रांत SFS संयोजक महाकोशल प्रांत और  जिला सह संयोजक छतरपुर  स्वेच्छा पाठक , जिला संयोजक छतरपुर अवधेश यादव,भाग संयोजक नौगांव शिवम् यादव ,पूर्व भाग संयोजक अरविंद ,नगर उपाध्यक्ष अर्पिता शिवहरे,नगर सह मंत्री उपदेश मिश्रा ,रवि यादव, चिराग मिश्रा , अम्रतांश रिछारिया, अभिषेक निरंजन उपस्थित रहे ।