//राजीव शुक्ला//
खजुराहो(छतरपुर)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय विष्णु दत्त शर्मा जी के द्वारा खजुराहो निवासी श्री रवि मिश्रा को उनके श्रेष्ठतम पिछले कार्य काल को देखते हुए एक बार पुनः आईटी सेल का सागर संभाग प्रभारी बनाया गया है, उनके इस मनोनयन पर उनके इष्ट मित्रो तथा भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा शुभकामनाएं प्रदान की गई हैं, रवि मिश्रा के द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा जी तथा अभिषेक शर्मा आईटी सेल प्रदेश संयोजक, जिला अध्यक्ष मलखान सिंह , जिला महामंत्री अरविंद पटेरिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि वह अपने इन सभी वरिष्ठ नेताओं के द्वारा जो मुझ पर विश्वास जताया है उनके इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा एवं भाजपा की नीति एवं रीति को सोशल मीडिया के माध्यम से और भी अधिक मुखर होकर जन-जन तक पहुंचाने का काम करने का प्रयास करूंगा ।