//सौरभ जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। शुक्रवार को दमोह-छतरपुर हाईवे पर बक्सवाहा के आगे बड़ी चढ़ाई स्थान पर दो ट्रक की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई जिसमें 02 लोग घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत होने से करीब 3 घंटे से खबर पढ़े जाने तक जाम लगा हुआ है।
हालांकि बटियागढ़ थाना पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रकों को सड़क पर से अलग करवाकर जांच शुरू कर दी है।