//विनोद जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बाॅबी राजा गठेवरा जी के नेतृत्व में
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मंडल बकस्वाहा के पदाधिकारी एवं ग्रामीण जनों ने ग्राम पंचायत वीरामपुरा के ग्राम तिलई में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत स्कूल के पास स्थित हैंडपंप के आसपास साफ सफाई की उसके उपरांत कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणो ने मंदिर के पास फैली गंदगी को साफ सफाई की। ग्राम के लोगों ने संकल्प लिया कि हम अपने ग्राम को साफ एवं स्वच्छ रखेंगे पूर्व में भी बक्सवाहा स्थित महेंद्र सागर तालाब मैं कार्यकर्ताओं द्वारा साफ सफाई का कार्य किया गया कार्यकर्ताओं ने संकल्प लेते हुए कहा कि हम नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी साफ सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए सफाई करेंगे कार्यक्रम में उपस्थित किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष संदीप खरे, मंडल महामंत्री महेंद्र नापित, मंत्री गोवर्धन चढ़ार, चंद्रभान पटेल, भागीरथ चढ़ार, रामेश्वर यादव, घनश्याम विश्वकर्मा आदि कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।