• जनअभियान परिषद ने मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती।
//सोनू शिवहरे//
नेटवर्क छतरपुर। मध्यप्रदेश जन अभियान द्वारा छतरपुर शहर के महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में संचालित सीएमसीएलडीपी क्लास में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। जिसमें प्रमुख वक्ता के रूप में श्री भालचंद नाथू एवं जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक आशीष ताम्रकार उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री नाथू ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर सारगर्भित व्याख्यान दिया। जिसमें उन्होंने छात्रों को बताया कि एक साधारण परिवार से उठ कर कोई भी व्यक्ति कैसे समाज का नेतृत्व करता है और अपना अस्तित्व स्थापित करता है। इसी क्रम में श्री ताम्रकार ने कहा कि जनभागीदारी से ही समाज की संयुक्ति सम्भव है। उन्होंने कहा कि जन अभियान परिषद का उद्देश्य है कि प्रत्येक छात्र में समाज में फैली क्रूतियों को दूर करना, सामान्य जीवन मे आपसी समन्वय स्थापित करते हुए जागरूकता लाने के लिए नेतृत्व करने की क्षमता विकसित करना आवश्यक है, तभी कोई भी व्यक्ति एक अच्छा समाज सेवी बन सकता है। जिस क्षेत्र में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास योजना अंतर्गत जनअभियान परिषद द्वारा बीएसडब्ल्यू व एमएसडब्ल्यू कोर्स संचालित किए जा रहे है। जिसमें छात्रों को थ्योरी तथा प्रैक्टिकली ज्ञान दिया जा रहा है। ताकि सभी छात्र भविष्य में समाजिक कार्य में एक अच्छा व्यक्तित्व नेतृत्व कर्ता के रूप में बनकर उभरे। इस दौरान छात्र-छात्राओं से मंच संचालन, विचार विमर्श करना आदि गतिविधियां कराई गई तथा सभी से सरकार द्वारा चलाये जा रहे मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के जरिये लोगों को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग की अपील की गई। इस अवसर पर परामर्शदाता सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।