Translate

गुरुवार, 8 सितंबर 2022

बक्सवाहा। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा हुई शुरू...ब्लॉक अध्यक्ष बोले कि "महंगाई और बेरोजगारी से गुजर रहा है देश"

//विनोद जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। कांग्रेस ने कन्याकुमारी में एक मेगा रैली से अपनी 3,570 किलोमीटर लंबी 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू की!देश में सामाजिक ताना-बाना कैसे मजबूत हो, जाति एवं धर्म के नाम पर चल रहे ध्रुवीकरण को कैसे मिटाएं और आपस में प्यार रहे, यह संदेश लेकर कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा शुरू हो चुकी है।

        इसी तारतम्य में आज बक्सवाहा कांग्रेस कार्यालय ( ख़ैर माता) में बैठक का आयोजन किया गया जिसमे संपूर्ण क्षेत्र में भारत जोडो  यात्रा निकालने के लिए कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया तथा विशेष रूपरेखा तैयार की।

 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय दुवे ने कहा कि  कन्याकुमारी से कश्मीर तक पार्टी की महत्वाकांक्षी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के जरिए ‘कांग्रेस जोड़ो’ का उद्देश्य भी हासिल किया जा सकता है और इससे पार्टी के पुनरुत्थान में मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि देश महगाई और बेरोजगारी से जूझ रहा है ऐसे में बिपक्ष्य का कर्तव्य है कि समाज के  आखरी तबके   की आवाज देश की संसद में बुलंद हो।

 वरिष्ठ कांग्रेसी श्रीं वीरेंद्र निमानी  ने कहा कि पार्टी भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने पर पूरा ध्यान दे रही है और इसके लिए पूरी तरह तैयार है, क्योंकि यह लोगों को जोड़ने का सबसे बड़ा कार्यक्रम है।

 वरिष्ठ कांग्रेसी राजेश खरे बंटी ने कहा कि आज का दिन एक शांत चिंतन और नए सिरे से संकल्प का दिन है।' उन्होंने कहा, "भारतीय राजनीति में यह एक बडा बदलाव है। एक नई शुरुआत का प्रतीक है।

 भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस के ब्लॉक समन्वयक श्री राजीव अहिरवार ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य देश में एकता लाना है भाजपा ने जो देश को जाति धर्म के नाम पर तोड़ने का काम किया है उससे निजात पाना है।