//सत्यम खरे, नीरज चौबे//
बाजना(छतरपुर)। आज ग्राम बाजना थाना अंतर्गत शांति समिति की बैठक संपन्न हुई, थाना प्रभारी टीकाराम कुर्मी के नेतृत्व में शांति समिति बैठक संपन्न हुई।
बैठक में बाजना थाना प्रभारी टीआई टीकाराम कुर्मी ने समझाया कि जैसे अभी गणेश उत्सव चल रहा है एवं आने वाले दिनों में नवदुर्गा प्रारंभ हो रही हैं ऐसे में हम सभी को मिलकर यह त्यौहार शांति पूर्वक मनाना है अगर कोई उत्पात करता है हमें सूचना करें हम आपके साथ हैं अगर कोई दारु खोरी करता है तो हमें सूचना करें हम आपके साथ हैं।
यह शांति समिति की बैठक मैं पुलिस थाना बाजना के प्रभारी के साथ एसआई रामप्रकाश अहिरवार एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा साथ में ग्राम बाजना के वरिष्ठ लोग शामिल हुए जैसे जगजीवन खरे विनोद शुक्ला सुरेश जैन श्रीकांत तिवारी अरविंद शुक्ला मुन्ना शुक्ला भूपेन रामकिशोर हरिदास बबलू रामलाल शुक्ला मीडिया के सत्यम खरे शहद कई लोग मौजूद रहे।