Translate

गुरुवार, 8 सितंबर 2022

छतरपुर। कलेक्टर के निर्देश पर पटवारी तत्काल प्रभाव से निलंबित।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

नेटवर्क छतरपुर। कलेक्टर छतरपुर संदीप जीआर के निर्देशानुसार रोहित कुमार पटेल पटवारी तहसील नौगांव को निलंबित किया गया है। 

          एसडीएम विनय द्विवेदी ने बताया कि उक्त पटवारी को उप लोकायुक्त सागर की टीम द्वारा 7 सितंबर को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था।

 इनके द्वारा रिश्वत लेने शासकीय सेवा आचरण के विरुद्ध कृत्य है। जिस कारण उक्त पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा तथा मुख्यालय तहसील नौगांव रहेगा।