Translate

सोमवार, 20 मार्च 2023

घुवारा। अज्ञात चोर ने घर में घुसकर नगदी समेत उड़ाये सोनें चांदी के जेवरात।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। बड़ामलहरा विकास खण्ड घिनोची का मामला किसान परिवार घर में गहरी नींद में सोता रहा और अज्ञात चोर घर में घुसकर सोनें चांदी के जेवरात व नगदी समेत  ले गये। सुबह घर के अंदर का ताला टूटा देखा तो उन्होनें माथा पीटना शुरु कर दिया। पीडित की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।

     जानकारी के अनुसार, परसू पिता रतीराम कुशवाहा (52) निवासी ग्राम घिनौची थाना गुलगंज ने पुलिस को बताया कि,  किसान खेती के साथ साथ वह दुकानदारी करता है। घटना की रात करीब 10 बजे उसनें खाना खाया और घर के अंदर वाले कमरे में सो गया उसका भाई नंदकिशोर कुआं पर सोनें चला गया। फरियादी ने बताया कि, उसके 2 भाई आशाराम व घनश्याम दिल्ली में रहते हैं। सभी भाईयों के कमरे अलग अलग है। अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर कमरों के ताले तोडे और उसमें रखे सोनें व चांदी से निर्मित जेवरात सहित नगदी चुरा ले गये। सुबह साढे 5 बजे फरियादी की पत्नी मुलियाबाई जागी तो कमरों के ताले टूटे थे और सामान बिखरा पडा था। घटना में करीब 1 तोला सोनें से बने जेवरात व 2 किग्रा के करीब चांदी के जेवरात चोरी का उल्लेख किया गया हैं। पुलिस ने चोरी गये मसरूका की कीमत 60 हजार 100 रुपये  आंकी है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457, 380 आईपीसी अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।