//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। सेंधपा के चौबीसी मंदिर परिसर में दिल्ली पब्लिक स्कूल सागर द्वारा बीते 22 जनवरी 2023 को बड़ामलहरा एवं बक्सवाहा ब्लॉक के विद्यालयों के बच्चों के मध्य एक्सीडेंट्स स्कॉलर एग्जाम आयोजित किया गया था जिसमें चयनित प्रत्येक विद्यालय के टॉप 3 बच्चों को आज शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूल के डायरेक्टर एवं पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया दिल्ली पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर राहुल सराफ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस एक्सीलेंस स्कॉलर एग्जाम का उद्देश बच्चों को कम फीस में अच्छी एजुकेशन देना है और इस एग्जाम में चयनित बच्चों को स्कूल के एडमिशन पर स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कपिल मलैया विशिष्ट अतिथि राहुल सराफ, डायरेक्टर दिल्ली पब्लिक स्कूल सागर एवं प्रिंसिपल दर्शनी सराफ के अलावा राजेश निनावे, राजीव मिश्रा, ऋषभ कुमार जैन के साथ-साथ स्कूल का स्टाफ एवं सभी स्कूल के डायरेक्टर, प्रिंसिपल बच्चे एवं अभिभावक मौजूद रहे।