//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। महिला बाल विकास विभाग द्वारा विद्यालयों में अध्यनरत ग्रामीण छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा विभिन्न सरकारी संस्थानों में विजिट भी कराई संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग मध्यप्रदेश भोपाल के आदेशानुसार बड़ा मलहरा सीडीपीओ आरके बागरी के निर्देशन में लाडली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन ग्राम नगरीय निकायों पर किया जा रहा है जिसके तारतम में लाडली लक्ष्मी उत्सव सप्ताहिक के तहत ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं का सिविल अस्पताल बड़ामलहरा में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया इसके अलावा जनपद पंचायत, महिला बाल विकास विभाग, पुलिस थाना, एसडीओपी कार्यालय सहित अन्य विभिन्न सरकारी संस्थानों में विजिट कराई गई जहां छात्राओं ने न सिर्फ प्रशासन की विभिन्न बारीक जानकारियां हासिल की बल्कि छात्राओं की विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान भी अधिकारियों ने किया साथ ही गुड टच,बेड टच की जानकारी पुलिस विभाग में दी गई। सिविल अस्पताल में बीएमओ डा. केपी बामोरिया के निर्देशन में डा. अनामिका गुप्ता द्वारा छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान सुपरवाइजर किरनवाला पाल,आरती जैन,सुगंधी जैन,,रीना भदौरिया के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सविता तोमर हेमलता दीक्षित गजरा जैन सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता में शामिल रहीं।