Translate

शुक्रवार, 12 मई 2023

घुवारा। शराबी ने किया हंगामा, सड़क की जाम।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। घुवारा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत भगवाँ नगर के अस्पताल तिराहे पर शराब के नशे में धुत एक शराबी ने जमकर हंगामा किया तथा सड़क पर जाम लगा दिया लोग हंगामे का मजा लेते रहे। पुलिस इस मामले से अनभिज्ञ रही तो वाहन चालक परेशान रहे। हासिल जानकारी के मुताबिक दोपहर कोई 3:00 बजे एक शराबी शराब के नशे में धुत होकर अस्पताल तिराहे पर न सिर्फ बीच सड़क पर हंगामा मचा तारा बल्कि बार बार सड़क पर बैठता बार बार लेट जाने की हरकतें करता रहा जिससे दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई यह तमाशा तकरीबन डेढ़ से 2 घंटे चलता रहा। लोग शराबी की हरकतों का मजा लेते रहे। बताया गया है कि उक्त शराबी शराब के नशे में इतना ज्यादा धुत्त था कि वह ठीक ढंग से चल भी नहीं पा रहा था। उक्त शराबी की हरकतों से स्थानीय पुलिस पूरी तरह अनजान रही गौरतलब है कि इन दिनों नगर में शराबियों का जमकर बोलबाला है लेकिन नगर के व्यस्ततम स्थलों पर पुलिस का नामोनिशान भी नहीं रहता जिससे आए दिन लोगों की शराबियों से झड़प होती रहती है।