Translate

मंगलवार, 9 मई 2023

बाजना। छात्रों के लिए ऑन जॉब ट्रेनिंग का आयोजन।

//सत्यम खरे//

बाजना(छतरपुर)। बाजना के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आई टी और रिटेल के छात्रों के लिए ऑन जॉब ट्रेनिंग का आयोजन किया गया है। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के अंतर्गत छात्रों को पूर्णता निशुल्क ऑन जॉब ट्रेनिंग प्रदान की जा रही है। इसके लिए रिटेल व्यवसायिक शिक्षक दिलीप विश्वकर्मा और आई टी छात्रों के लिए नितिन त्रिवेदी ने निर्देशानुसार ट्रेनिंग की व्यवस्था की है।

आई टी छात्रों की ट्रेनिंग नालंदा संस्था में और रिटेल के छात्रों की अशोक हार्डवेयर और जैन किराना स्टोर में करवाई जा रही है। इस ट्रेनिंग के दौरान संस्थान के संचालक महोदय द्वारा पूर्णता सहयोग किया जा रहा है और बच्चों को मार्गदर्शन दिया जा रहा है। इसके अलावा, छात्रों को समस्त गतिविधियों के बारे में ट्रेनिंग दी जा रही है।