उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं को दिलाई शपथ
नेटवर्क छतरपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस रविवार को महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के जगदीश चंद्र बोस हॉल में 16वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी मिलिंद नागदेवे, एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अखिल राठौर, तहसीलदार पीयूष दीक्षित, आकाश नीरज सहित अन्य अधिकारी, युवा वोटर्स, बीएलओ एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का संदेश सुनाया एवं दिखाया गया।
जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने कहा कि मतदाता अपने मताधिकार का विवेकपूर्ण ढंग से प्रयोग करें। उन्होंने पूर्व में किए गए मतदाता के अधिकारों के संघर्ष के बारे में बताया। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि 18 वर्ष पूर्ण होने पर मतदान अवश्य करें।
एडीएम ने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी पार्थ जैसवाल के निर्देशन एवं नेतृत्व में छतरपुर जिले में सफलता पूर्वक किए गए एसआईआर कार्य में समस्त बीएलओ, ऑपरेटर, अधिकारी कर्मचारियों ने उत्कृष्ट कार्य किया है। जिसके लिए उन्होंने समस्त स्टाफ को बधाई दी। इस दौरान मतदाताओं को शपथ दिलाई गई।
साथ ही एसआईआर में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए बीएलओ छतरपुर 51 विधानसभा अंतर्गत श्रीमती प्रानू सिंह माध्यमिक शिक्षक कूंड, विजय सिंह सिसोदिया प्रशिक्षण अधिकारी छतरपुर, रूपसिंह परमार माध्यमिक शिक्षक टपरियन, मलहरा 53 अंतर्गत नरेंद्र कुमार चौबे प्राथमिक शिक्षक पनया, शमसाद खान प्रा. शिक्षक टौरिया एवं जिनेन्द्र कुमार जैन प्रा. शिक्षक मलार को को प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया गया। इस बीच उपस्थित लोगों के द्वारा उनका तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही कार्यक्रम में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नए युवा वोटर्स को ईपिक कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
