//निहाल झा//
पृथ्वीपुर(निवाड़ी)। थाना अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मडिया ग्राम में दो शिक्षको का अपहरण किया गया जिसमें पुलिस ने अपहरणकर्ताओ को पकडने में सफलता हासिल की है।
फरियादी आशीष वर्धन चतुर्वेदी निवासी निवाडी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह पेशे से शिक्षक है अपने अन्य शिक्षक साथी संदीप रिछारीया के साथ मोटर सायकल से 16 अक्टूबर की सुबह करीबन 7 बजे निवाडी से पूराकला तरफ स्कूल में पढाने निकले थे कि रास्ते में अछरू माता पहाडी के पीछे जेरोन पृथ्वीपुर मुख्य मार्ग पर करीब 08.00 बजे पहुंचे तभी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दोनो शिक्षकों का अपहरण कर थाना टेहरोली अंतर्गत माधरी के जंगलों में ले जाया गया जो स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों शिक्षकों को बदमाशों के चंगुल से छुडा लिया गया। किंतु अज्ञात आरोपी घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल हुये। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसबाल के द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुये अज्ञात बदमाशों की तलाश अलग-अलग टीम गठित कर अपराधियो को पकडने के लिये भेजा गया। थाना पृथ्वीपुर के जघन्य एवं सनसनी खेज अपराध क्रमांक 747/23 धारा 365 ताहि में अलग-अलग टीम गठित कर निरंतर कार्यावाहियों की समीक्षा की जा रही थी। जिसके फलस्वरूप विवेचना में आये साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपियों द्वारा कारित की गई घटना का खुलासा करते हुये अंतरर्राज्यीय डकैत धनसिंह ढीमर के गिरोह को दो साथियो को पकडने में सफलता हासिल की है। जिसमें धनसिंह ढीमर पिता श्याम सिंह ढीमर निवासी छोटा थाना समथर जिला झांसी जो कि पूर्व में कुख्यात डकैत रह चुका है तथा जिला झांसी सहित ललितपुर, जालौन, टीकमगढ, निवाडी, दतिया एवं भिंड जिलों में सक्रिय रहकर लूट, डकैती, एवं हत्या जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम दे चुका है जिस पर उक्त जिलों में सैकडों गंभीर अपराध पंजीबद्ध हैं। जो हाल ही में अपनी गैंग के साथ सक्रिय होकर गुप-चुप तरीके से अपहरण जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम दे रहा था, जिसने 16 अक्टूबर को थाना पृथ्वीपुर क्षेत्र से दो शिक्षक आशीष वर्धन चतुर्वेदी एवं संदीप रिछारीया का योजनाबद्ध तरीके से अपहरण किया गया था, जो कि पुलिस की सक्रियता एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनो शिक्षकों को सुरक्षित बदमाशों के चंगुल से छुडा लिया गया। किंतु घने जंगल का फायदा उठाकर सभी बदमाश मौके से फरार हो चुके थे, अज्ञात बदमाशों की तलाश करते हुये धन सिंह ढीमर की गैंग के दो सदस्य आरोपी धर्मेन्द्र ढीमर पिता मान सिंह ढीमर निवासी चेरला थाना मोठ जिला झांसी एवं अरविंद ढीमर पिता द्वारका प्रसाद ढीमर निवासी खांडी थाना बबीना जिला झांसी को विधिवत गिरफ्तार कर पूछ-तांछ की गई। जिनके द्वारा गिरोह के अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना घटित करना स्वीकार किया गया है। घटना में प्रयुक्त एक मोटर साईकिल भी बरामद कर ली गई है। गिरोह के अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी जगतपाल सिंह, उनि.रामू प्रजापति, उनि. बलराम सिंह यादव, प्रआर. उपेन्द्र अहिरवार, आकाश कौरव, विशाल सोनी, जितेन्द्र पाल की सराहनीय भूमिका रही।